फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुत्ते ने दो घंटे के अंतराल में 26 लोगों को काटा

Thu, 30 Nov 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कुत्ते ने दो घंटे के अंतराल में 26 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। यह कुत्ता बारी-बारी से लोगों को काटता हुआ कालिंजर मार्ग की ओर भाग गया। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहसील क्षेत्र के गांवों से बाजार करने आए लोग बुधवार को एक कुत्ते का शिकार हो गए। दो घंटे में इस कुत्ते ने आतंक फैला दिया। बारी-बारी से 26 लोगों को काटकर लहू लुहान कर दिया। कुत्ते का शिकार हुए जनपद हमीरपुर के इचौली गांव निवासी सर्वशक्ति (39), गढ़ा गांव निवासी रामचरन (60), अवधेश (40), पौसरा पुरवा निवासी गोमती (25), ऊषा (40) मोतियारी निवासी रामनरेश (40), किधौली गांव निवासी सुरेश कुमार (35), कुइया कगार गांव निवासी सुशीला (30), भवई गांव निवासी रामनारायन (55), तरख़री गांव निवासी काजल (15), खलारी निवासी अंकुश (6) पुत्र जयपाल, नरैनी निवासी रविंद्र (37), माया (60), रविंद्र (30), राजकुमारी (40), कमला (65), कमलदीप (10) पुत्र लालू, कुमकुम (12) पुत्री राम भारोसी, रफीक (35), कल्लू (50), मोनू (16) पुत्र रामबालक, नत्थू (45), पनगरा गांव निवासी कृष्णा (20), बांसपोखरी निवासी रंजना (26) , कालिंजर छेदी लाल के दो पुत्र अनिल (27), गोपाल (35) कुत्ते काटने के शिकार हुए हैं।
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर लवलेश पटेल द्वारा सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इस कुत्ते के आतंक से आसपास के एरिया में दहशत का माहौल है। लोग कुत्ते को देखकर ही भाग कर अपनी जान बचा रहे थे। हालांकि की कुछ लोगों ने कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रयास किए लेकिन असफल रहे। बाद में यह कुत्ता कालिंजर मार्ग को तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें