बांदा। माह के प्रथम बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।
साइबर सेल एक्सपर्ट ने ओटीपी किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी इनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की संभावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करने की हिदायत दी गई।
सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी। साइबर अपराध से सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई वेबसाइट की भी जानकारी दी गई। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया व जनपद में स्थित साइबर क्राइम सेल व जनपदीय थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।