फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम नागेंद्र प्रताप ने संभाला कार्यभार, पटलों का किया निरीक्षण

Fri, 28 Jun 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने गुरुवार को सुबह कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। फाइलें अस्त-व्यस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप बुधवार रात जनपद पहुंच गए। गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई। एडीएम राजेश कुमार और अमिताभ यादव ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने डबल लाॅक कक्ष में बैठकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार के साथ कोषागार का निरीक्षण किया। यहां से करीब एक घंटे बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे।
कलक्ट्रेट में उन्होंने नजारत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, ईआरके, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनआईसी, शस्त्र विभाग आदि पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की सभी प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जाएगा। जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएगा। शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2016 बैच के आईएएस जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप इससे पूर्व लखनऊ आयुष विभाग में विशेष सचिव एवं प्रभारी महानिदेशक आयुष के पद पर कार्य रहे। अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया। निरीक्षण व बैठक में एडीएम राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एडीएम नमामि गगे मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, एसडीएम सदर रजत वर्मा, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें