बांदा। यूपी डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षा, समाज सेवा, सुशासन, कृषि, उद्योग सहित जल संरक्षण में बेहतर कार्य करने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल व जल योद्धा उमाशंकर को सम्मानित किया है।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन की तरफ से प्रदेश के 38 व्यक्तियों को यह सम्मान दिया। इसमें जनपद से डीएम और उमाशंकर शामिल रहे। जिलाधिकारी ने जिले में शिक्षा, कृषि सहित जल संरक्षण में बेहतर कार्य किया है। जिले में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आने के साथ ही किसान नई कृषि तकनीक की ओर बढ़ा है। रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खादों का इस्तेमाल कर रहा है। उद्योग जगत से महिलाएं भी जुड़ी हैं। आज उनका प्रोडक्ट बुंदेलखंड के लोगों के लिए बेहतर साबित हुआ। (संवाद)