फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः डीएम अनुराग पटेल को मिला वॉटर हीरोज अवार्ड

विज्ञापन
दो माह पूर्व चंद्रावल नदी की सफाई के दौरान में मिट्टी ढोते डीएम अनुराग पटेल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार वॉटर हीरोज अवार्ड पुरस्कार से डीएम अनुराग पटेल को सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार देश के छह लोगों को दिए गए हैं। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत विकास संबंधी देशव्यापी प्रयासों, देश में जल संरक्षण की महत्ता को समझने के लिये प्रेरित करने हेतु इन विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय अवार्ड के तहत 10,000 रुपये पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक माह होता है, जिसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों की जल संरक्षण से संबंधित स्टोरी का चयन करके जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वॉटर हीरोज अवार्ड पुरस्कार दिया जाता है। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलाधिकारी सहित मेरठ के दिव्यांश टंडन, गोवा के विनय विश्वनाथ गावस, जालौन के अमित, छतरपुर की बबीता राजपूत घुवारा और मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक के पिपरोधा गांव की स्नेहलता शर्मा को वाटर हीरोज एवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
डीएम को इसलिए मिला अवार्ड
डीएम ने जल संचय-जीवन संचय अभियान के तहत गहरार नदी का 11 किमी, चंद्रावल नदी का 15 किमी, 123 बीघा मरौली झील को जीर्णोद्धार के कार्य करने के साथ ही कुंभी हटाओ-तालाब बचाओ अभियान के तहत 50 तालाबों को जल कुंभी मुक्त कराया। इसके अलावा 102 अमृत सरोवरों तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें