दिवारी नृत्य का प्रदर्शन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा (ब्यूरो)। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के भुरेड़ी गांव में दिवारी नृत्य हुआ। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार को शाम भुरेड़ी में दिवारी नृत्य में कलाकारों ने समां बांध दी। कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। घोड़ा नृत्य भी हुआ। जिला पंचायत सदस्य प्रीति साहू के प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू ने टीम के कलाकारों को पुरस्कृत किया। कल्लू यादव, कालीचरण, दिनेश धुरिया, बाबू यादव, रामऔतार, बब्लू गौतम, संतोष करवरिया आदि व्यवस्था संभाले रहे।