फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीआईजी व एसपी ने पोलिंग बूथों की देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के रुकने की व्यवस्था व पोलिंग स्थानों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। शहर के इंटर व डिग्री कॉलेजों में जाकर दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को जांचा परखा। पंडित जेए डिग्री कॉलेज में फोर्स को रुकवाने के संबंध में प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा से कॉलेज प्रागंण की जानकारी ली। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इंटर कॉलेजों को भी देखा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, सीओ अतर्रा गवेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की ओर से बदौसा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों में भ्रमण किया गया। शराब की दुकानों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें