बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार को जसपुरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई रजिस्टर, जीडी, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना, शस्त्र लाइसेंस अभिलेख, वारंट/समन रजिस्टर, मुकदमे की विवेचना से संबंधित अभिलेखों सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेतावनी दी कि अभिलेखों या व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए साथ ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाना भवन, बैरक, हवालात, स्ट्रांग रूम, वाहन स्टैंड, शौचालय, पानी की व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का गहन परीक्षण किया। उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में रखे पुराने माल/अभिलेखों का निरीक्षण, पुलिस कर्मियों के आवास/बैरक की स्थिति, थाना परिसर में खड़े सरकारी वाहनों की दशा और उपयोगिता, मालखाना एवं उसमें दर्ज सामग्री के संधारण, शौचालयों की स्वच्छता व नियमित रख-रखाव, पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता व कार्यशीलता, शस्त्रागार एवं हथियारों/कारतूसों के रख-रखाव का परीक्षण किया गया।