शील्ड के साथ जश्न मनाते विजेता देवरथा टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : BANDA
बबेरू। सीसी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बजरंग क्रिकेट क्लब देवरथा ने जीत लिया। उप विजेता नेवाज क्रिकेट क्लब आलमपुर टीम रही। आयोजकों ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
किसान चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब करहुली में बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। आलमपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बजरंग क्रिकेट क्लब देवरथा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में आलमपुर टीम 14 ओवर में 85 रनों पर आल आउट हो गई। देवरथा ने 64 रन से फाइनल मैच जीत लिया।
प्रधान प्रतिनिधि मुलायम सिंह यादव व सरदार सेना जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने विजेता टीम देवरथा को 11 हजार रुपये और ट्राफी सौंपी। उप विजेता टीम आलमपुर को 5500 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सीरीज सुशील पाल को घोषित किया गया। अंपायर आलोक सिंह व जितेंद्र सिंह और थर्ड अंपायर शत्रोहन विश्वकर्मा तथा कमेंट्रेटर महेश तिवारी व योगेश, स्कोरर राहुल सिंह व रज्जू तिवारी रहे। आयोजक संजय सिंह ने सभी का आभार जताया। अर्चित गुप्ता, रामकरन सिंह, राकेश, प्रदीप, गिल्लू, महेश सिंह, श्रीकृष्ण, शोएब, अजय, अनिल यादव, अनीश गुप्ता, धीरेंद्र, रामभवन यादव आदि मौजूद रहे।