फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक और बुखार पीड़ित को डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में वायरल बुखार के साथ-साथ डेंगू बुखार भी जोर पकड़े है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में एक और मरीज में डेंगू जांच की पुष्टि की गई है। बुखार पीड़ित 16 लोगों के बुधवार को डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए थे। इनमें से एक मरीज को डेंगू की पुष्टि की गई है। जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 31 पहुंच गई है। इनमें सरकारी अस्पताल में 23 व प्राइवेट जांच में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल में पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी निवासी अनिल (20) को बृहस्पतिवार को डेंगू बुखार के चलते भर्ती कराया गया। उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें