फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समस्याओं को लेकर जदयू महिला मंच ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनता दल (यू) महिला मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने जीआईसी मैदान में धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल की अगुवाई में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हर घर नल योजना (नमामि गंगे योजना) में कार्यदायी संस्था एलएंडटी व एनसीसी ने गांवों व मजरों मे पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी हैं, जो आज तक नहीं बनीं। बिजली विभाग की ओर से फर्जी बिल भेजकर जबरन वसूली की जा रही है। श्रम विभाग की एक साल से वेबसाइट बंद है। श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
गांव-गांव चल रही अवैध शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। धरना में जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतीय, जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता, अर्जुन सिंह,जय प्रकाश निगम,दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें