फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 08 May 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालूकुआं के निकट शंकर नगर वार्ड में पेयजल संकट से परेशान मोहल्लेवासियों ने बुधवार को खाली बाल्टी-डिब्बे लेकर विरोध जताया। पांच सौ घरों में यहां पाइप लाइन न पहुंचने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी में लोगों को दूर-दराज हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

शंकर नगर मोहल्ले के कांग्रेस नेता संतोष द्विवेदी की अगुवाई में महिलाओं व अन्य मोहल्लेवासियों ने बाल्टी-डिब्बे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पेट्रोलपंप के पीछे बड़ा मैदान के आसपास करीब पांच सौ परिवार रहते हैं। गर्मी में यहां की करीब दो हजार की आबादी पेयजल से जूझ रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए यहां न तो पाइपलाइन डाली गई और न ही रोशनी के लिए विद्युत लाइन आई है। मोहल्लेवासी शहर में रहते हुए भी गांव जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक कई बार गुहार लगाई, पर पेयजल व बिजली की समस्याएं दूर नहीं हो सकीं। यदि जल्द पाइप लाइन नहीं डाली जाती तो क्षेत्रवासी मंडलायुक्त कार्यालय में घेराव व विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर परदेसिया शुक्ला, रामाधार, दीपक, आशीष, मनीष, जितेंद्र, रामखेलावन, सोनू, छोटू, दीपक, मोनू आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें