फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा नेता/ब्लॉक प्रमुख पति अजय प्रताप सिंह समेत बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरण सिंह व बांदा ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम सिंह की अगुवाई में शनिवार को एक सैकड़ा समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंच कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व मोरंग खदानों से ही ओवर लोड बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरण सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार के साथ अधिकारियों द्वारा मारपीट करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बांदा ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि खदान से मोरंग लोड कर जाने दिया जाता है। रास्ते में अधिकारी ओवरलोड के नाम पर वसूली करते हैं। इस पर पूरी तरह से रोक लगने चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख पति/भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने व ओवरलोड पर रोक लगाने का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम राजेश कुमार को सौंपा। एडीएम राजेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मधुराम सिंह, जय सिंह, निर्भय, विवेक इंद्रवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें