फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्राओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वाराणसी के बीएचयू में छात्रा से हुए गैंगरेप का विरोध करने पर कुछ छात्राओं के विरूद्ध मामला दर्ज किए जाने का सपा महिला सभा ने विरोध किया है। बुधवार को महिला सभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में आपराधिक और महिला उत्पीड़न, गैंगरेप जैसी घटनाएं बढ़ रही है। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गैंगरेप किया गया। सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन के द्वारा समय से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विरोध करने पर उल्टा बीएचयू की छात्राओं पर आपराधिक केस दर्ज किया गया है। कहा कि छात्राओं पर दर्ज केस वापस लिए जाए और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाया जाए। उर्मिला वर्मा, शबाना मंसूरी, परवीन, गुडिया, किरन यादव, अनीसा, हसीना, प्रियंका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें