फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग

Tue, 20 Feb 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला ने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। कहा कि चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय बांदा में अब स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। बताया कि महाराणा प्रताप चौक, कालूकुआं, बाबूलाल चौराहा का सुंदरीकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अन्य चौराहों के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। वहीं पुलिस लाइन परिसर में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग निर्माणाधीन है, इसे देखकर महानगर सा एहसास होता है। इसके अलावा अवस्थी पार्क, ऑक्सीजन पार्क भी हैं।
इनमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में शहरवासी घूमते- फिरते हैं तथा योग भी करते हैं। समाजसेवी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि बांदा शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाए। ताकि जो भी विकास कार्य बचे हों,उनको भी आने वाले वर्षों में कर दिया जाए।
विज्ञापन





पुल के लिए 10 को होगी महापंचायत
जसपुरा। मां सिंहवाहिनी मंदिर में पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई। पूर्व प्रधान शिवबरन सिंह कछवाह ने कहा कि यदि यमुना नदी में पुल निर्माण की प्रक्रिया नहीं शुरू होती तो आंदोलन किया जाएगा। गांव के जयेश मिश्र, ब्रजराज काछवाह, लखनलाल गुप्ता, कालिका प्रसाद आदि ग्रामीणों ने कि हमें अपने क्षेत्र में पक्का पुल चाहिए और कुछ नहीं। गांव के जय गोपाल, भागवत अवस्थी,रामकिशोर साहू आदि ने कहा कि अब क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों झूठे वादों में फंसने वाले नहीं है। जनता आने वाले चुनाव में उन्हें सबक सिखा देगी। समस्या को लेकर 10 मार्च को पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत पैलानी डेरा में होगी।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से मूरत सिंह, रामकिशोर,अवधेश सिंह,रमाकांत, अरविंद, संजय सविता, बाबूराम प्रजापति, आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें