बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आटा चक्की में महिला का शव मिलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामलेकी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे तहसील के पास आंबेडकर पार्क के पास नारेबाजी की। काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को रोका तो कहासुनी भी हुई। बाद में उन्होंने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस ने इस मामले में हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में एसपी ने इसमें दुर्घटना से हुई मौत बताया था। भीम आर्मी इसका विरोध कर रही है। संगठन के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले में दोबारा पोस्टमार्टम के साथ ही सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनके हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इस दौरान जिला संयोजक अमर नाथ वर्मा, प्रियंका, मौसमी कौटार्य, कोमल सिंह भारती, राहुल अंबेडकर, एमके निराला आदि शामिल रहे।