फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मूर्ति खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की बनी मूर्ति को खंडित किए जाने पर सपाइयों ने हंगामा किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील के पचोखर गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति शासकीय जमीन पर बनी है। मूर्ति को अराजकतत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। इसका शिकायती पत्र सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा की अगुवाई में उप जिलाधिकारी विकास यादव व प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ये लोग क्षेत्र में बवाल कराने की मंशा से भी ऐसा करते हैं। बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे और इस तरह के लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर हरिश्चंद्र सोनकर, मनोज यादव, लालू यादव, मुन्ना पटेल, अमोल यादव, धनीराम, रामचंद्र जाटव, अनीस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें