बबेरू। महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्रा दीपिका चौरसिया ने एमए संस्कृत विषय में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्रा दीपिका ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से उसे यह सफलता हासिल हुई है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।