फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः घर के दरवाजे पर उतरे करंट से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव में 60 वर्षीय रामलाल प्रजापति की घर में लगे लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाने पहुंचे पुत्र को भी करंट लगा पर वह बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि पिता रामलाल सोमवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही लोहे के दरवाजे को पकड़ा तभी करंट की चपेट में आ गए। पिता को जमीन में गिरा देख उसने उठाना चाहा तभी करंट लगने पर वह दूर जा गिरा।
तब कटी केबिल हटाकर पिता को अलग किया और बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। घर में पत्नी जमुनिया देवी है। कृष्ण कुमार ने बताया कि बड़ी बहन संगीता की इसी वर्ष शादी तय है। पिछले माह मंगनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें