चित्रकूट। दोस्त के साथ कर्वी की ओर आ रहे मदारी का खेल दिखाने वाले युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। घायल दोस्त को गंभीर दशा के चलते डाॅक्टर ने बांदा रेफर किया है।
बांदा जिले के गिरवां गांव निवासी सगीर (25) बगल के शेखनपुरवा के संतोष के साथ बाइक से शुक्रवार की देर शाम कर्वी की ओर आ रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान सगीर की मौत हो गई। दोस्त संतोष की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने बांदा रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। वह गांव-गांव जाकर मदारी का खेल दिखाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र, एक पुत्री, पत्नी शहीना हैं।