फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, फायर हुआ मिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा से ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सोनू के ऊपर कमीशन की मांग को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला किया। तमंचे से फायर किया तो फायर भी मिस हो गया। ब्लॉक प्रमुख ने मटौंध थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने मटौंध थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 13 सितंबर की रात 10 बजे करीब अपने ड्राइवर दुष्यंत कुमार के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बैबेथोक ट्रांसफार्मर के पास पहले से घात लगाए बैठे कस्बा व हरदौनी गांव निवासी दो युवकों ने उसे रोक लिया और बहुत बड़े नेता होने की बात कहते हुए कराए जा रहे कामों में कमीशन मांगा। एक युवक ने तमंंचा निकालकर फायर किया तो फायर मिस हो गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इससे पहले भी दोनों आरोपी उससे पैसा मांग चुके हैं। वह उन्हें 50 हजार रुपये दे चुके हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें