फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुआवजे के आश्वासन पर छह घंटे बाद उठे शव

Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के नाव घाट पर शुक्रवार की शाम खनन के लिए केन नदी में किए गए गहरे गड्ढे में समाई दो चचेरी बहनों के शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को एक साथ दफन किए गए। हादसे के करीब छह घंटे बाद रात 12 बजे प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा कोष से मुआवजा दिलाने की बात कही गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव की सफीना (15) और याशमीन (13) की केन नदी स्थित गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी। मृतकों के परिजन अवैध खनन के चलते किशोरियों की मौत का आरोप लगा रहे थे। वह अफसरों से रात में ही खनन के लिए स्वीकृत पट्टा क्षेेत्र से घटनास्थल तक माप कराने व अवैध खनन मिलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके चलते रात 12 बजे तक परिजनों ने शवों को उठने नहीं दिया।
देर रात एडीएम उमाकांत और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पट्टा क्षेत्र की जांच कराने व मृतकों के परिजन को दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक सफीना के पिता सिराजुल ने बताया कि सफीना चौथे नंबर की बेटी थी। छोटे भाई रहीम बक्स उर्फ बल्लू के चार पुत्रियां हैं। याशमीन चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें