बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बांदा-चिल्ला मार्ग पर बिजली सब स्टेशन व रामा देवी पब्लिक स्कूल के सामने खुले नाले में युवक का शव मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे की हालत में नाले में गिरने की आशंका जताई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जता रहे हैं।
बुधवार को दोपहर स्थानीय लोगों ने नाले में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचें सीओ गवेंद्र पाल गौतम व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज परवेज अहमद ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा था। शव के पास 110 रुपये व अंगूर मिला है। सिर में चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में नाले में गिरकर मौत होना प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखाया गया है। 48 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।