फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्ध का शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वृद्ध का शव शुक्रवार को उसके घर से कुछ दूरी पर गली में पड़ा पाया गया। मृतक के बेटे ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी रंजीत सिंह (65) पुत्र जौहरी गुरुवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे अपने घर से निकल गया था। शाम को वह अपने घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह रंजीत का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित गली में पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ की। मृतक के पुत्र अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पिता की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के तीन पुत्र है। वह किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें