फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता टेंपो चालक का शव फंदा से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। गिरवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम से लापता टेंपो चालक का शव मंगलवार सुबह एक बाग में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है। पुलिस घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करना बता रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी हरिनारायण मिश्रा (45) पुत्र रामलाल मिश्रा टेंपो चलाता था। सोमवार सुबह वह घर से निकला था।
शाम चार बजे पुत्र विकास को पैसे और मोबाइल दिए। इसके बाद रात भर घर नहीं आया। मंगलवार सुबह उसका शव महुआ चौराहा के पास एक बाग में पेड़ से रस्सी के फंदा पर लटका मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी खुरहंड वीरेंद्र त्रिपाठी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता रामलाल मिश्रा चार बीघा जमीन बेचने के बाद संत हो गए थे।
इसी जमीन को लेकर बड़े भाई प्रेमनारायण से विवाद चलता है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें