फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। लापता किसान का शव दूसरे दिन खेत में पड़ा मिला। सिर में चोट होने और खेत में खून पड़ा मिलने से परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। पर किसी से कोई रंजिश न होने की बात भी कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव निवासी किसान बाबू सिंह(58) सोमवार देर शाम खेत पर गए थे। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। रिश्तेदारी में भी पता किया। पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह परिजन खेत में किसान को तलाश करने गए तो वहां बाबू सिंह का शव पड़ा मिला। उनके सिर में चोट के निशान थे। खेत में खून भी पड़ा था। इससे पुत्र शुभम ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई। किसान के दो पुत्र हैं।
कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि किसान के बड़े पुत्र ने खेत में शव पड़े होने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें