बांदा जिले में जसपुरा कस्बा निवासी संतोष प्रजापति (20) का बुधवार देर शाम खेत में पेड़ से शव फंदा से लटका मिला। खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन ने आरोप से इंकार करते हुए कहा कि आत्महत्या करने की वजह की उन्हें जानकारी नहीं है। मृतक पांच भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर का था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।