फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: खेत में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, घरेलू विवाद में उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 31 May 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पति से विवाद के बाद घर से शौच के लिए निकली महिला का शव खेत में फंदा से लटका मिला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पति खोजबीन करते पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी गुड़िया (37) बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से शौच जाने की बात कहकर खेतों की तरफ गई थी।

विज्ञापन

काफी देर तक न लौटने पर पति ने तलाश की तो घर से एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। पति शत्रुघन यादव ने बताया कि वह रामायण सुनने जा रहा था, तभी भोजन आदि बनाने की बात पर उसकी पत्नी से बहस हो गई थी। इसके बाद ही गुड़िया घर से निकली थी। मृतका के दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें