गिरवां (बांदा)। किशोर उम्र बेटी ने पिता पर अपने साथ अश्लीलता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी की तहरीर पर यहां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 फरवरी को सुबह 9 बजे उसकी मां काम करने चली गई थी। उसी बीच उसके पिता ने अकेला मौका पाकर अश्लील हरकते की। मना करने पर उसे डांट कर चुप करा दिया। मां के लौटने पर किशोरी ने जानकारी दी तो मां पुत्री को थाने लेकर गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता के विरूद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद