फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आधार कार्ड और पोर्टल पर जन्मतिथि अलग मिली, अभ्यर्थी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के आधार कार्ड और पोर्टल पर अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज थी। इस पर केंद्र प्रभारी पुलिस ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परीक्षा केंद्र प्रभारी थानाध्यक्ष कालिंजर रामदिनेश तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि शुक्रवार 30 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में बायोमीट्रिक जांच के दौरान कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गौशलमोर कनवारा गांव निवासी भानुप्रताप की जन्मतिथि पोर्टल पर 31 अगस्त 1989 और आधार कार्ड में एक जुलाई 1999 पाई गई।
इस संबंध में अभ्यर्थी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अलग-अलग जन्मतिथि व अलग-अलग दो साल हाईस्कूल की परीक्षा दो बार दी थी। इसकी पुष्टि केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मुकेश बंसल ने है। केंद्र प्रभारी पुलिस की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें