फोटो - 24 विसर्जन यात्रा में एक दूसरे को रंग लगाकर थिरकते श्रद्धालु। संवाद
अतर्रा। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद मंगलवार को विधि विधान से दहीकांदो विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित मन्नूलाल संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ था। सोमवार को कन्याभोज व भंडारा आयोजित किया गया। मंगलवार को कथा आयोजक विनोद गुप्ता की अगुवाई में दहीकांदो शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में जावरा लिए श्रद्धालुओं ने रंग-अबीर और गुलाल उड़ाते व जय-जय श्रीराधे के जयकारों के साथ उल्लासपूर्वक यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। बाद में केन नहर पहुंचकर भक्तों ने परंपरागत ढंग से जावरे का विसर्जन किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। (संवाद)