फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 1.93 करोड़ से होगा डाबर मंदिर का सुंदरीकरण

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पर्यटन विभाग की ओर से डाबर देवता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम करके काम शुरू कराया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम ने बताया कि मंदिर परिसर में गेट, टूरिस्ट शेल्टर, घाट, लैंडस्कैपिंग, बैंच, प्लेटफॉर्म, टूरिस्ट हाॅल, डॉरमेट्री, विद्युतीकरण सहित कुल 12 कार्य बिंदु शामिल हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश शिवहरे, उदित नारायण द्विवेदी, अरविंद पांडेय,बालेंद्र तिवारी, राजकिशोर बाजपेई, आनंद गौतम, कमलाकांत तिवारी, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभासदों ने मानकविहीन निर्माण का आरोप लगाया
बबेरू। नगर पंचायत के सभासदों ने मानक विहीन सीसी रोड बनाए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन उप जिलाधिकारी नमन मेहता को दिया। बताया कि नगर पंचायत बबेरू देवी नगर वार्ड नंबर पांच देउरा बावा के पास सीसी रोड का निर्माण कर चल रहा है। इसके निर्माण कार्य में हीलाहवाली की जा रही है। तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाई जाए और जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सभासद रमेश कुमार, वीरशाल, रजोला, आकाश चौरसिया, रुचि देवी, कुलदीप सिंह, शिव शंकर, रामकृपाल, ज्ञानवती, उमेश कुमार, संगीता देवी, फूला देवी व ज्ञान प्रकाश आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें