एप से -------- करंट से युवक की मौत नरैनी (बाँदा) । कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में बुधवार को सुबह रजनीश (20) पुत्र राजेश गुप्ता गांव में बिजली का पंखा दुरुस्त कर रहा था। तभी करंट में चिपक गया। बिजली बंद कर उसे मोहल्ला और परिवार के लोग फौरन ही मोटरसाइकिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बिजली मैकेनिक था।