फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीआरपीएफ एसआई की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

Mon, 24 Jun 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सीआरपीएफ एसआई की सीने में दर्द होने पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी अतर्रा कोतवाली पुलिस ने घर पहुंचकर परिजनों को दी।
विज्ञापन

एसआई का शव सोमवार देर रात तक घर पहुंचने के बाद मंगलवार को गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के तेरा-ब अंश पांडेय पुरवा निवासी चिंतामणि पांडेय सीआरपीएफ में एसआई के पद पर जबलपुर में तैनात थे। करीब 15 दिन पहले उनका मध्य प्रदेश के ग्वालियर शिवपुरी में ट्रांसफर हो जाने पर वह घर में आकर परिजनों से मिलकर गए थे। रविवार की देर रात ड्यूटी के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठने पर अन्य जवानों द्वारा उन्हें अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें