अतर्रा। बाजार में रक्षाबंधन पर्व की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों से पर्व के लिए खरीदारी करने आने वालों को जाम से परेशानी उठानी पड़ रही है।
नरैनी रोड के रहने वाले अभय गुप्ता, मेवालाल, राधेश्याम, किशोरी शरण, गुड्डा, राजनारायण, कालीचरण बाजपेयी, आनंद राजा गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, सानू गुप्ता, गोपी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि ने बताया कि त्योहार के समय में पुलिस द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। इससे लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ता है।