फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग जाम, लगी वाहनों की लाइन

Sun, 30 Nov 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग के फाटक में अचानक आई खराबी से यातायात बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शाम 7 बजे बंद हुआ फाटक देर रात तक नहीं खुल पाया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।  क्योटरा रेलवे क्रासिंग रविवार को शाम करीब 7 बजे मालगाड़ी गुजरने के लिए बंद की गई। उसके बाद यह नहीं खुल पाई। गेटमैन ने काफी प्रयास किए लेकिन तकनीकी खराबी से फाटक नहीं खुला। शहर के मध्य स्थित इस क्रासिंग से शाम को बड़ी संख्या में ट्राफिक और आवागमन होता है। दोनों ओर की सड़कों में भारी जाम लग गया। हंगामा देख गेटमैन भाग निकला। देर रात तक रेल का कोई अधिकारी या कर्मचारी बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग को खुलवाने के लिए नहीं आया। उधर, स्टेशन अधीक्षक का कहना था कि किसी तकनीकी खराबी से फाटक जाम हो गया है। इसे बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें