फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ट्रेन से गिरकर घायल

Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसे में यूटीलिटी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बांदा। ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। अन्य हादसों में छह घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


तिंदवारी कस्बा निवासी अंकित (22) पुत्र वंशगोपाल अपने परिजनों व पड़ोसियों के साथ वैष्णो देवी गया था। सोमवार को दोपहर झांसी पैसेंजर से वापस आते समय मटौंध रेलवे स्टेशन में बहन को उतारने के बाद ट्रेन में चढ़ते समय वह नीचे जा गिरा।

उसका दाहिना पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। दूसरा पैर भी कई जगह से फैक्चर हुआ। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य घटना में ओरन कस्बा निवासी राजेश (25) पुत्र छोटेलाल डीआईओएस कार्यालय के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर घायल हो गया। उसके पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन


उधर खैराडा (मटौंध) निवासी राहुल (13) पुत्र हरीराम व सुनील (23) पुत्र सुखलाल, नरदहा (बरौंधा) गांव का गोरेलाल (59) पुत्र काशी प्रसाद, चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव का कौशल (20) पुत्र शिवधनी अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में घायल हो गए। इनमें से कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव निवासी रामसखी (50) पत्नी रामसनेही बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें