फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से तांत्रिक ने किया दुराचार

Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेत बाधा दूर करने की आड़ में तांत्रिक ने महिला से दुराचार किया। महिला ने अपने पति से घटना बताई तो परिजनों ने तांत्रिक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पति के मुताबिक 25 वर्षीय पत्नी की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। किसी ने उसे बताया कि फतेहपुर का एक तांत्रिक महिला को इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। पति अपने एक साथी के साथ जाफरगंज थाना अंतर्गत अधौतपुर गांव निवासी दरबारी निषाद के पुत्र तांत्रिक दयाराम से मिला। महिला की बीमारी सुनने के बाद तांत्रिक गांव चलने के लिए तैयार हो गया। गुरुवार को आधी रात महिला को एक कमरे में बुलाकर पति को बाहर बैठा दिया।

किसी को कमरे में न आने देने को कहा। पूजा पाठ के दौरान महिला के साथ तांत्रिक अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर कहा कि पूजा सफल नहीं होगी। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पति से आपबीती बताई। घर वालों ने तांत्रिक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। पति ने तत्काल घटना की जानकारी यूपी-100 पुलिस और थाने में दी। सूचना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष शिवप्रसाद ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें