फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती से लौट रहे युवक ट्रेन में भिड़े

Sat, 30 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में झगड़े छात्रों को ले जाती आरपीएफ व जीआरपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सेना भर्ती में कानपुर गए बेरोजगार युवाओं ने वापसी में ट्रेन में जमकर हंगामा किया। रेलवे स्टेशन में उतरते ही दो गुटों में बंटे बेरोजगारों ने एक-दूसरे को जमकर लात-घूंसों से पीटा। एक युवक को ज्यादा चोटें आईं। इसी बीच जीआरपी और आरपीएफ ने छह युवकों को दबोच लिया। बाद में माफी मांगने और यहां के छात्र नेताओं के हस्तक्षेप पर मामला रफादफा कर दिया गया। शनिवार को सुबह कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर से बड़ी तादाद में सेना भर्ती के युवक लौट रहे थे। रास्ते भर हंगामा मचाया। यात्री परेशान रहे। बाद में यह युवक आपस में ही भिड़ गए। ट्रेन में झगड़ने के बाद दोपहर को यहां प्लेटफार्म पर उतरते ही दोनों गुट मारपीट पर आमादा हो गए। आसपास के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बड़ोला और आरपीएफ थानाध्यक्ष चंद्रशेखर रजक फोर्स के साथ आ गए और युवकों को घेर लिया। अन्य युवक भाग निकले लेकिन छह को पुलिस ने दबोच लिया। इसी बीच यहां के कई छात्र नेता भी पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप से युवकों में समझौता हो गया। पुलिस ने सबको जाने दिया। मारपीट में एक युवक को काफी चोटें आईं। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें