ओरन। कसबे में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने सरगना समेत दो लोगों को चोरी की बाइक व माल समेत गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की रात चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने कांस्टेबिल दिनेश तिवारी, सत्यनारायण तिवारी व त्रिलोकीनाथ मिश्रा के साथ मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव में छापा मारकर रामसुहावन त्रिपाठी (ओरन) और कल्लू पुत्र प्रमोद द्विवेदी को दबोच लिया। पुलिस ने कल्लू द्विवेदी के घर से चोरी की बाइक समेत दो दिनों पूर्व किराना व्यापारी के यहां से हुई चोरी का माल बरामद किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।