खाईंपार में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर नकदी समेत जेवर पार कर दिए। चौसठ जोगिनी मंदिर के पास (खाईंपार) निवासी रमेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को सुबह वह और उसका छोटा भाई मिथुन काम पर गए थे। बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिलाएं पड़ोस में चली गईं। सूना घर पाकर चोर पीछे से दीवार फांदकर घुस आए और ताले तोड़कर लगभग एक लाख जेवर तथा 10 हजार रुपये ले गए।