फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में लटका मिला युवक का शव

Sat, 23 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले राहुल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के शौचालय में फांसी पर टंगा मिला। फौरी तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। शव जिस अवस्था में मिला है, उससे मामला संदेह के घेरे में है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


शहर के स्वराज कालोनी में गली नंबर-7 में अपने घर के शौचालय में 28 वर्षीय राहुल का शव फांसी से टंगा मिला। शरीर पर सिर्फ अंडरबियर थी। शौचालय की छत से नीचे रखी लोहे की सरिया में साफी से फंदा बंधा था। ऊंचाई काफी कम होने से एक पैर मुड़ा हुआ शौचालय की सीट के प्लेटफार्म पर रखा था।

दूसरा पैर प्लेटफार्म के नीचे था। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता संतोष ने सिविल लाइन चौकी पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और शव को फंदे से उतारकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता संतोष की विकास भवन के सामने पान की दुकान है। राहुल उसका हाथ बटाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात वह देर तक छत पर टहलता रहा। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का तनाव नहीं था। फांसी लगाने की बात समझ में नहीं आ रही।

मृतक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। इस बारे में सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रोशनदान से फर्श की ऊंचाई काफी कम है। ऐसे में फांसी लगाने की घटना संदिग्ध लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर असलियत पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें