फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली थमाकर असली 12 हजार ले उड़े ठग

Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
ठगी का शिकार बलवंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी (ब्यूरो)। बैंक में रुपये जमा करने आए सब्जी विक्रेता को झांसा देकर रुमाल में लिपटे नकली नोट थमा दिए और उससे 12 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।  पटेल नगर निवासी सब्जी विक्रेता बलवंत लाल प्रजापति बुधवार को दोपहर इलाहाबाद बैंक में 12 हजार रुपये जमा करने को लाइन में लगा था। तभी दो युवकों ने उसे रुमाल में लिपटी नोटनुमा गड्डी देते हुए कहा कि उनका यहां खाता नहीं है। परदेस से कमाकर दो लाख रुपये लाए हैं। बलवंत को झांसा दिया कि यह रुपये वह अपने खाते में जमा कर दे। बाद में वह उससे ले लेंगे। यह कहकर युवकों ने रुमाल में बंधी गड्डी बलवंत को थमा दी और उसके 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बलवंत ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें नोट के बजाए कागज थे। उसने तुरंत शाखा प्रबंधक को जानकारी दी लेकिन प्रबंधक ने टरका दिया। ठगी का शिकार हुए बलवंत ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें