फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में किशोर को फरसा मारा

Tue, 21 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल- जितेन्द्र व महेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चुनावी रंजिश में किशोर को फरसा मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा मां और बहन से भी मारपीट की। एक अन्य घटना में रुपये के विवाद में युवक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी रामपाल ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने उसके पुत्र अखिलेश (14) को फरसा मारकर घायल कर दिया। बचाने आई बहन अर्चना (18) व चुनबादी (48) को भी लाठियों से पीटा। ग्राम प्रधान के चुनाव में समर्थन न करने से नाराज होकर हमला किया गया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी लक्ष्मण तिवारी (35) पुत्र मदन तिवारी को गांव के दो युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। लक्ष्मण ने बताया कि एक साल पहले पड़ोसी कल्लू को 10 हजार रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर टालमटोल किया तो कहासुनी हो गई। कल्लू के भाई गुड्डू व नीशू ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी इंदू (40) पुत्र त्रिलोकचंद्र राजपूत को हमलावरों ने सोमवार की शाम लाठी व कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। इंदू ने बताया कि गांव के मंदिर समिति के रुपये अर्जुन के पास थे। वह भी समिति सदस्य है। रुपये मांगने पर हमला कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें