फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता बादल खां दोहरा हत्याकांड के आरोपियों से कोर्ट खफा, सुनवाई आज

Fri, 03 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित सपा नेता बादल खां व मुनीम पंकज शुक्ला के दोहरे हत्याकांड मामले में मुकदमे की कार्रवाई में लगातार बरती जा रही आरोपियों की अड़ंगेबाजी पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश ने कहा कि अब अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से आरोप पर सुना जाएगा। मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी।  

सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला को 12 अगस्त 2014 की शाम शहर के क्योटरा चौराहे पर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। सपा नेता की पत्नी नाजमा ने जितेंद्र सिंह व छोटे खां आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपी जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, छोटे खां और राजेश जेल में हैं। उनकी लगातार जिला न्यायाधीश की अदालत में तारीख पड़ रही हैं। हाल ही में पिछली पेशी में जनपद न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्तों द्वारा पत्रावली के सेशन सुपुर्दगी के किए जाने के आदेश 24 नवंबर 2014 के बाद लगातार पांच तिथियां पड़ चुकी हैं।

आरोपियों ने न तो अधिवक्ता नियुक्त किया, न ही न्यायमित्र प्राप्त करने के लिए अर्जी दी है। जनपद न्यायाधीश ने कहा है कि यह प्रदर्शित करता है कि अभियुक्तगण विचारण में कोई सहयोग नहीं दे रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में उन्हें व्यक्तिगत रूप से आरोप पर सुना जाएगा। अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। जनपद न्यायाधीश अदालत में अब इस मामले पर आरोप तय करने के लिए 3 अप्रैल को सुनवाई होगी।

मृतक सपा नेता की विधवा पर सुलह का दबाव
मृतक सपा नेता बादल खां की विधवा नाजमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित डीएम को भेजी अर्जी में कहा है कि हत्याभियुक्त दबंग हैं। तभी वह कोर्ट में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। तारीख में पेश न होने के लिए जेल से मेडिकल भेजने की फिराक में है। विधवा ने कहा कि आरोपी सुलह के लिए उसे फोन पर धमकी दिलवा रहे हैं। परिवार को जान की धमकी दी जा रही है। विधवा ने मांग की है कि जेल में बंद आरोपियों के मुलाकातियों की निगरानी और जेल डाक्टर की भूमिका पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें