फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में सेंध लगा डेढ़ लाख का माल चोरी

Tue, 02 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
नगदी सहित लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार को कारखाने में सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान और मकान से करीब 40 हजार रुपये व जेवर चोरी हो गए। दोनों ही घटनाओं की कोतवाली में तहरीर दी गई है। चौकी पुलिस ने कारखाना मालिक को दीवारें मजबूत बनवाने या फिर यहां से कारखाना हटाने की सलाह देकर चलता कर दिया। शहर के निम्नीपार मोहल्ला निवासी रईस खां का अलीगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर खराद मशीन का कारखाना है। सोमवार की रात चोरों ने कारखाने की पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर तमाम मशीन व उपकरण व कलपुर्जे चोरी कर लिए। इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। अलीगंज चौकी में तहरीर दी। तीन माह में दुकान में चोरी की चौथी घटना है। रईस ने बताया कि चौकी पुलिस ने उसे दुकान मजबूत बनवाने या यहां से हटाने की नसीहत दी है। एक अन्य घटना में जवाहर नगर निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र अवध नारायण सोमवार की रात अपनी बहन के घर जरैली कोठी गए थे। घर में भतीजा अकेले था। चोरों ने उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और दूसरे कमरों के ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी, गहने व अन्य सामान उठा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें