फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं

Mon, 25 Jul 2016 10:36 PM IST
बा
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
बांदा। दलित किशोरी के नामजद अपहरणकर्ताओं को डेढ़ माह बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया और न ही किशोरी को ढूंढ पाई। अपहरणकर्ता अब परिजनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पिता ने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की फरियाद की है।
विज्ञापन


दस्यु प्रभावित फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी दलित महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का 14 जून 2016 को सुनील कुमार पुत्र भूपत पटेल, प्रवीण कुमार पुत्र बिल्लू पटेल और एक अन्य ने अपहरण कर लिया था।

नरैनी कोतवाली में सुनील व प्रवीण के खिलाफ अपहरण और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन आज तक पुलिस पुत्री को खोज नहीं पाई। एक अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि बेटी के सदमे और दबंगों के खौफ से उसके पति की इस बीच मौत भी हो गई। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और महिला की बरामदगी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें