फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना देने में देरी पर मां को मार डाला

Sun, 03 Dec 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
भाई के हाथों मां की मौत का बयान पुलिस को बताते मृतका के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। खाना देने में कुछ देरी होने पर शराबी बेटे ने चारपाई के पाए से पीटकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। यहां डीएम कालोनी में स्थित अंजनी कुमार सिंह के मकान में गुड्डो (45) पत्नी रजोला कुशवाहा किराये पर रहती थी। साथ में उसके तीनों पुत्र भी रहते थे। पति पैतृक गांव महोबा जनपद के अकबई गांव में रहता है और सिलाई करता है। रविवार को शाम गुड्डो का 19 वर्षीय पुत्र शीलू उर्फ कुलदीप ने नशे की हालत में काम से घर लौटा। मां से खाना मांगा। किसी काम में व्यस्त मां गुड्डो ने तवज्जो नहीं दी। इस पर शीलू आपा खो बैठा और हंगामा मचाते हुए पलंग तोड़ दी। मां गुड्डो ने उसे रोकना चाहा तभी शीलू ने चारपाई के पाए से गुड्डो के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जमीन पर गिर पड़ी गुड्डो के सिर को लोहे की बाल्टी से ढक दिया। मां गुड्डो की मौत हो गई। दो अन्य पुत्र घटना के समय घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने आकर शव कब्जे में लिया। घर के पास ही शीलू पुलिस के हाथ चढ़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की एक पुत्री गीता इचौली (हमीरपुर) गांव में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मृतका घरों में कामकाज करती थी। हत्यारोपी शहर के एक होटल में नौकरी करता है। दो अन्य पुत्र भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन



‘मां को मारने वाले से नहीं रहा हमारा रिश्ता’
बांदा (ब्यूरो)। ‘मां को मारने वाला शीलू अब हमारा भाई नहीं है। आज के बाद हम सिर्फ दो भाई-बहन हैं।’ यह कहना था मां के हत्यारे शीलू के भाई-बहनों का। मृतका के पुत्र नारायण व गंभीर और पुत्री गीता ने कहा कि शीलू को छुड़ाने के लिए न पैरवी करेंगे और न ही उससे मिलने जेल जाएंगे। घटना के बाद यहां पहुंचे पिता रजोला ने भी यही कहा।
विज्ञापन



                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें