मंदिर के पास कुटी बनाकर रह रहे साधु वेशधारी की
चिमटे और बरछी से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक कई मुकदमों का अभियुक्त बताया
गया है। छह माह पहले ही जमानत पर जेल से छूट कर आया था। भाई ने अज्ञात
लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शृंगार थोक निवासी
रज्जन सिंह (48) पुत्र जयकरन सिंह शराब और गांजा के नशे का आदी था।
नशेबाजी में पूरी संपत्ति बेचकर कस्बे के किनारे चौसठ जोगिनी मंदिर के पास
कुटी बनाकर रहने लगा। यहां भी अक्सर शाम को नशेड़ियों का जमघट लगता था।
गुरुवार
को सुबह वहां से गुजरे ग्रामीणों ने कुटी के पास उसका लहूलुहान शव पड़ा
देखा। खबर मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शरीर पर चिमटा और बरछी से
गोदने और पिटाई से चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी
अभिमन्यु सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रज्जन पर हत्या की कोशिश समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। छह माह पहले वह जेल से जमानत पर छूटा था।
बताया
कि कुटी से नशे की सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने नशे में विवाद होने पर
हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई रणजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के
विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।