फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ कुएं में कूदी विवाहिता, तीनों की मौत

Wed, 22 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
तमरार गांव में विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपने दो मासूम बच्चों को लेकर युवती ने ससुराल में कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही है। हालांकि ससुराल वाले युवती को मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त बता रहे हैं।  
विज्ञापन


मां की ममता को तार-तार कर देने वाली यह घटना बांदा जनपद के सीमावर्ती गांव तमरार में हुई। चित्रकूट जिले में स्थित इस गांव में सोमवार को आधी रात के बाद 24 वर्षीय शोभा पत्नी उमेश यादव ने अपने दो मासूम बच्चों चार वर्षीय पुत्र शेरू और एक वर्षीय पुत्री रानी को लेकर ससुराल के मकान के सामने स्थित पुराने कुएं में छलांग लगा दी। घर में सो रहे ससुराल के अन्य लोगों को भनक ही नहीं लगी।

मंगलवार को तड़के घर की महिलाएं जागीं तो शोभा के कमरे के दरवाजे खुले मिले। शोभा और उसके दोनों बच्चे बिस्तर से नदारद थे। तलाश करने पर चंदकदम दूर स्थित प्राचीन कुएं में पानी के ऊपर पुत्री रानी का शव नजर आया। ग्रामीणों और ससुराल वालों ने कुएं में उतरकर तीनों शव बाहर निकाले। शोभा और उसका पुत्र शेरू पानी में डूबे हुए थे। शोभा ने शेरू को अपनी साड़ी से साथ में बांध रखा था।
विज्ञापन


मां और दो मासूमों की मौत से गांव में शोक छा गया। भरतकूप पुलिस ने मौके पर आकर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति उमेश सढ़ा (कालिंजर) गांव में किसान सेवा केंद्र में डीजल आपरेटर है। शोभा की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका सतना (मध्य प्रदेश) जिले में बरौंधा थाना क्षेत्र का लालपुर गांव है। ससुर मइयादीन ने पुलिस को दी तहरीर में शोभा को अर्द्धविक्षिप्त बताया है। हालांकि खबर पाकर तमरार गांव आ गए शोभा के पिता देवचरण ने अर्द्धविक्षिप्त होने की बात को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें